मनियां | ग्वालियर से शुक्रवार की रात को चोरी हुई क्रेटा कार चोरी हुई थी। पुलिस ने चोरी गई कार की लोकेशन पर धौलपुर पुलिस को सूचित किया।
इस पर कंट्रोल रूम से सभी थानों की पुलिस को नाकाबंदी के लिए कहा गया। धौलपुर राजाखेड़ा रोड पर दिहोली पुलिस की ओर से इंद्रावली तिराहे पर नाकाबंदी की गई। तभी धौलपुर की ओर से आ रही कार को रोका तो चालक नाकाबंदी तोड़कर भाग गया। पीछा करते हुए चौधरी पूरा गांव के पास चालक कार को छोड़कर भाग गया। एएसआई जयप्रकाश परमार ने बतया की कार सुरेंद्र नारायण सक्सेना निवासी साकेत कालोनी ग्वालियर के नाम हे। ग्वालियर पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस गाड़ी को ले गई।