मनियां | छावनी के पास दोपहर में एक बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई वहीं एक घायल है, जिसका उपचार चल रहा है। बाइक पर सवार होकर अमित पुत्र नरेश शर्मा निवासी बयाना व हरेंद्र पुत्र बनवारीलाल निवासी सूबे का पुरा धौलपुर कहीं जा रहे थे। अभी वे छावनी के पास से गुजर ही रहे थे कि सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्क्रर मार दी। इससे अमित व हरेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। इसमें हरेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे रैफर कर दिया। बताया गया है कि घायल हरेंद्र की मौत हो गई।