रूपवास। थाने से आगे धौलपुर रोड स्थित भिडानी मोड के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक वकील जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिसकर्मी नेत्रपाल निजी वाहन से सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने के कारण भरतपुर रैफर कर दिया। हैडकांस्टेबल ताराचंद ने बताया कि बाइक सवार युवक गांव सज्जनवास हाल भिडानी निवासी वकील पुत्र झम्मन सिंह जाटव गेहूं के कट्टे को लेकर गांव की ओर जा रहे था। तभी कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक वकील सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत होने के कारण चिकित्सकों ने भरतपुर के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार व बाइक को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया हैं। सूचना के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इधर पुलिस कार्यवाही के लिए तहरीर का इंतजार करती नजर आई।