पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहते पानी को आप स्वयं रोकें, बचेगा 30 फीसदी

बहते पानी को आप स्वयं रोकें, बचेगा 30 फीसदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. पीजी कॉलेज में नल के बहने से जमीन पर फैला साफ पानी।

यूं व्यर्थ बहता है पानी

सीधे ही पाइप लगाकर अपनी कार व बाइक धोने से 200 लीटर से अधिक पानी व्यर्थ बह जाता है।

जल मित्रों ने उठाया बीड़ा, लोगों को करेंगे जागरूक

दैनिक भास्कर के अभियान से जुड़े जल मित्रों ने धौलपुर में जल संरक्षण का बीड़ा उठा लिया है। इन्होंने संकल्प लेकर आमजन को सजग करने की ठान ली है। धौलपुर में जुड़े जल मित्र धनेश जैन, संदीप राना, विवेक मित्तल, गौरी शंकर, वासुदेव,रविंद्र आदि ने जल संरक्षण की मुहिम छेड़ दी है।

भास्कर अपील

पुरानी पाइप लाइनों में सैकड़ों की संख्या में छोटे-मोटे लीकेज हैं, जहां से हजारों लीटर पानी रोजाना व्यर्थ बहता है।

शहर के अधिकांश घरों में आरओ लगे हैं। दिन में 150 लीटर से अधिक पानी आरओ से व्यर्थ निकलता है।

अपने वाहनों को सीधे ही पाइप लगाकर नहीं बाल्टी में पानी भरकर वॉश करें, पानी की बचत होगी।

घर के बाहर लगे नल पर टी लगाएं।

जहां कहीं भी लीकेज दिखे तो जिम्मेदारों को फोन कर सूचित करें।

आरओ के वेस्ट पानी का बर्तन व घर की धुलाई में उपयोग करें।

प्रशासन भी जिम्मेदार

आम लोगों तक पानी की सहज पूर्ति नहीं होने के पीछे सबसे बड़ा कारण प्रशासन की उदासीनता ही है। जलापूर्ति के जिम्मेदार इस ओर विशेष ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे धौलपुर के डांग क्षेत्रों में लोग पानी को तरस रहे हैं लेकिन, जिम्मेदारों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

खबरें और भी हैं...