40 बेटियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, आत्म-रक्षा के लिए लेंगी प्रशिक्षण
धौलपुर | रोटरी क्लब व एक्सप्रेस क्लब धौलपुर की सहभागिता से राष्ट्रीय अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को समर्पित बालिकाओं के लिए नि:शुल्क आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ रामावि इंफेंट में 20 मई को होगा। इसमें 40 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। जिला ताइक्वांडो वूशू संघ धौलपुर के सचिव माताप्रसाद टाइगर ने बताया कि 20 मई से प्रारंभ होने वाला यह प्रशिक्षण शिविर लगभग 1 माह तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक रहेगा। शिविर में बालिकाओं को आत्मरक्षार्थ के गुर सिखाए जाएगे। टाइगर ने बताया कि शिविर का शुभारंभ रविवार को होगा। जिसकी मुख्य अतिथि डॉ. चित्रा बंसल समाजसेविका, विशिष्ट अतिथि डॉ. रेनू निखिल अग्रवाल समाजसेविका व ले. वसुंधरा चौहान एनसीसी अधिकारी होंगी।