पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पचौरी राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मनोनीत

पचौरी राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मनोनीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | रविवार को राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के वार्षिक चुनाव सदर थाना धौलपुर पर हुए। इसमें 108, 104, बेस एंबुलेंस के स्टाफ ने सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र पचौरी को निर्विरोध चुना। वहीं जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश छाबड़ी, कोषाध्यक्ष रामदीन शर्मा, मीडिया प्रभारी हजरत खान को बनाया गया। चुनाव यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव देव शर्मा, एकीकृत महासंघ के जिला अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी की देखरेख में हुए। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष पचौरी ने कहा कि वे साथियों की प्रत्येक समस्या का समाधान समय पर करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, धारा गुर्जर, अरविंद परमार, गीतम चौधरी, प्रमोद शर्मा, मनोज कुमार, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र सिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...