भारतीय जनता पार्टी धौलपुर की रविवार को मंथन बैठक कामदगिरी होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा रहे एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन जिला प्रभारी प्रहलाद पंवार रहे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष, समस्त मंडलों के प्रभारी, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान, भारतीय जनता पार्टी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के समस्त अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ वंदेमातरम गान व पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया ।
इस दौरान प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रत्येक मंडल अध्यक्ष से उनके मंडल क्षेत्र में आने वाले समस्त बूथों की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेते हुए बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सामने आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। वही बूथ स्तर पर सरकार की विकास योजनाएं पार्टी का जनाधार बढ़ाने में कितनी कारगर सिद्ध हो पा रही हैं, यह भी जानकारी ली। इस अवसर पर संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि संगठन की ताकत को समझो और पार्टी के गौरव और स्वाभिमान को बनाए रखने के लिए अपने क्षेत्रों में कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि वंशवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार का जो नासूर कांग्रेस ने देश में पैदा किया है, उसने राष्ट्र के गौरव को क्षति पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आज पूरी दुनिया में स्वाभिमान के साथ विकास के रास्ते पर अग्रसर हुआ है।
वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए नए कीर्तिमान बना रहा है। बैठक में जिला प्रभारी प्रहलाद पंवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में बूथ मैनेजमेंट एवं संगठन और कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर फिर से सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का मान.सम्मान पार्टी की प्राथमिकता है। जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी ने धौलपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठन के बारे में बूथ स्तर शक्ति केंद्र मंडल स्तर एवं जिला संगठन स्तर पर किए जा रहे कार्य एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला प्रमुख डॉ.धर्मपाल सिंह जादौन, विधायक रानी कोली, जिला महामंत्री डॉ.रविन्द्र श्रुति, जिला महामंत्री एडवोकेट शरीफ खान, पूर्व विधायक जसवंत सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक रविंद्र सिंह बोहरा, पूर्व जिला प्रमुख दुर्ग सिंह अंदाना, रामवती जाटव, रघुवीर सिंह चौधरी, मुन्ना लाल जंन संघी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामहेत कुशवाह, नेता प्रतिपक्ष अकील अहमद बॉबी, जिला उपाध्यक्ष महेश कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष जयवीर सिंह पोसवाल, जिला उपाध्यक्ष हेमसिंह लोधा, जिला प्रवक्ता कीर्ति सिंह राजावत, जिला मीडिया प्रमुख विजय त्यागी, विधायक प्रतिनिधि गोरेलाल कुशवाह, धीरसिंह जादौन, जिला मंत्री नवल लोधा, बाचाराम बघेल, शैलेंद्र यादव, सहित समस्त जिला परिषद सदस्य, समस्त मंडल अध्यक्ष मंथन बैठक में शामिल हुए। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।