धौलपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बरखेडा गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने उन्हें बिजली, पानी और खरंजा निर्माण से अवगत कराया। इस पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास का आधार है। उन्होंने ग्रामीणों से बालिकाओं को अधिक से अधिक पढ़ाने का भी आह्वान किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकुंद चौधरी का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता रमनलाल मिश्रा, जिला महासचिव विशनचौधरी, जिला सचिव दिनेश त्यागी, आशीष, इमरान खान, रवि जाट, भगवतीप्रसाद, नादरियां शर्मा, नरेश शर्मा, मुरारी, लाखन, गुड्डा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।