पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब चलेगा बेटा बचाओ बेटा पढ़ाअो अभियान

अब चलेगा बेटा बचाओ-बेटा पढ़ाअो अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर एक्सप्रेस क्लब व रोटरी क्लब के सहयोग से टाइगर मार्शल आर्ट संस्थान के तत्वावधान में रविवार को 30 दिवसीय बालिका आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। डीईओ यादव ने ने कहा कि बदलते समय में बेटियों ने स्वयं को समाज के हर क्षेत्र में बेटों से बेहतर साबित किया है। ऐसे में अब बेटियों को रुकने और झुकने की आवश्यकता नहीं है। यदि वे जूडो-कराटे सीख लेती हैं तो अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी होने वाले अन्याय से बचा सकती हैं। एक्सप्रेस क्लब सदस्य डॉ. चित्रा बंसल ने कहा कि आत्मरक्षा के गुणों को आत्मसात करने से बेटियों का मनोबल तो बढ़ेगा ही साथ ही समाज में यह संदेश भी दे सकेंगी वे किसी से कम नहीं हैं। डॉ. रेनू निखिल अग्रवाल ने कहा कि बदलते परिवेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान स्वत: ही समाप्त हो जाएगा। कारण है कि अब बेटियां इतनी क्षमतावान बनती जा रही हैं कि भविष्य में बेटा बचाओ-बेटे को संस्कारवान बनाओ अभियान चलाना पड़ेगा। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट वसुंधरा चौहान ने कहा कि हमें गुड टच और बैड टच को पहचानना होगा। जानकारी तत्काल अपने गुरु, अभिभावक या पुलिस को देनी चाहिए। रोटरी क्लब अध्यक्ष अभिनव बेरी ने कहा कि सामाजिक सरोकारों की कड़ी में क्लब द्वारा विशेष आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बेटियों को आत्मरक्षा के गुणों के बारे में जूडो कराटे कोच माताप्रसाद टाइगर प्रशिक्षण देंगे। संस्था प्रधान गीता वर्मा, कोच टाइगर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से मंचासीन अतिथियों काे स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब सचिव अंकित अग्रवाल ने आभार जताया। इस अवसर पर टाइगर मार्शल आर्ट संस्थान अध्यक्ष शिवशंकर गर्ग, पूर्व खिलाड़ी अजय सिंघल, कृष्णा पूनिया, गुंजन बघेल, देवीप्रसाद, कमल किशोर, राकेश यादव उपस्थित थे। संचालन एडवोकेट रंजीत दिवाकर ने किया।

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर वक्ताओं ने कहा-बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ने से बने हालात

धौलपुर. शिविर के उद्द्याटन समारोह को संबोधित करते अतिथि व उपस्थित बच्चे।

खबरें और भी हैं...