धौलपुर। पुरानी सब्जी मंडी में एक ज्वैलर्स की दुकान पर आने वाले प्रत्येक ग्राहक को एक परिंडा दिया जाता है और ग्राहकों से उसे घर पर लगाकर रोजाना दाना-पानी डालने की अपील की जाती है। पुरानी सब्जी मंडी के मोहन वर्मा ने बताया कि दैनिक भास्कर के परिंडे लगाओ अभियान से वह प्रेरित होकर करीब 300 से अधिक परिंडे खरीद लाया और दुकान में आने वाले हर ग्राहक को एक परिंडा देता है। मोहन ने बताया कि उसने 500 परिंडे लगवाने का लक्ष्य बना रखा है। इसके चलते वह ग्राहकों को नि:शुल्क बांटता है। मोहन ने बताया कि दैनिक भास्कर के परिंडे लगाओ अभियान से बड़ी संख्या में लोगों ने जुड़कर बेसहारा पक्षियों का सहारा बने हैं। ऐसे में गर्मी में पक्षियों को दाना-पानी के लिए नहीं भटकना पड़ता है।