धौलपुर. पदाधिकारियों का स्वागत करते समाजजन।
धौलपुर। जीटी रोड स्थित बघेल छात्रावास पर रविवार को गडरिया समाज महासभा की नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम राठौर, जिलाध्यक्ष सुरेश बघेल व नगर अध्यक्ष मनीष पाल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दीपपाल राठौर को नगर उपाध्यक्ष तथा सत्येंद्र बघेल को नगर महामंत्री नियुक्त किया। इसी तरह पीयूष को संगठन मंत्री, दिनेश को कोषाध्यक्ष, निक्की, कपिल को नगर मंत्री तथा देवपाल को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में एकजुट रहने की बात कही। इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर युवाओं द्वारा प्रस्तावित बाइक रैली पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सुरेश बघेल, दीनदयाल, निखिल, विशंभर दयाल, अश्विन, सत्येंद्र, इंद्रावली, निखिल, रामनिवास, गोविंदसिंह, महिला जिला अध्यक्ष सरोज राठौर सहित समाजजन उपस्थित रहे।