पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विशंभरदयाल के नाम वापस लेने से शर्मा बने पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष

विशंभरदयाल के नाम वापस लेने से शर्मा बने पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को राजस्थान पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष का चुनाव महाराणा स्कूल स्थित स्वामी विवेकानंद हॉल में हुए। इसमें सर्व सम्मति से राजेंद्रशंकर शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन अधिकारी राउमावि सिटी कोतवाली के प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्रशंकर शर्मा व विशंभरदयाल ने नामांकन दाखिल किया था।

इसके बाद दोनों नामांकन की जांच की गई। नाम वापसी के दौरान विशंभरदयाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद केवल एक नामांकन रह जाने पर राजेंद्रशंकर शर्मा को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। अध्यक्ष बनने के बाद शर्मा का वहां मौजूद पेंशनर्स ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। चुनाव के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष केशवसिंह कौशल, कैलाशनाथ तिवारी, पुरुषोत्तमदास अग्रवाल, वासुदेवप्रसाद श्रीवास्तव, दक्ष कुमार, तारासिंह, भगवतीप्रसाद सहित काफी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।

धौलपुर. नवनिर्वाचित अध्यक्ष शर्मा का स्वागत करते पेंशनर।

खबरें और भी हैं...