धौलपुर. जिला प्रमुख को ज्ञापन देते संगठन के पदाधिकारी।
भास्कर संवाददाता|धौलपुर
पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की ओर से रविवार को 6 सूत्री लंबित मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेशर शर्मा एवं जिला प्रमुख डा धर्मपाल जादोन को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत से लेकर विभाग स्तर पर मंत्रालयिक कर्मचारी विभागीय योजनाओं में अपनी पूरी भागीदारी से काम कर रहे हैं। उसके बावजूद भी कई सालों से संविदा का दंश झेल रहे है। लेकिन सरकार की ओर से उनकी किसी भी मांग को पेरा नहीं किया है जिसे लेकर पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारीयों में असंतोष पैदा हो रहा है। इसके लिए सरकार को शीघ्र ही काेई कदम उठाना पड़ेगा। जिससे राहत मिल सके।
उन्होने कहा कि संगठन की ओर से राज्य सरकार से छह सूत्री मांग की गई हंै जिस पर सरकार कोई विचार नही कर रही है इसी को लेकर संगठन के सभी कर्मचारी आंदोलन पर जाने का मजबूर है। उन्होने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर जल्द विचार नही किया गया तो संगठन की ओर से चल रहे चरणबद्व आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, अशोक कुमार, पवन शर्मा, उमेश, रामकुमार, रामवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।