पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी रसीद छपवाकर दूसरी जगह लगवा रहे पशु हाट, 58 हजार की अवैध वसूली

फर्जी रसीद छपवाकर दूसरी जगह लगवा रहे पशु हाट, 58 हजार की अवैध वसूली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मचकुंड रोड स्थित मेला ग्राउंड में लगने वाली पशु हाट को लेकर अब नगरपरिषद में खींचतानी चलने लगी है। पशु हाट का ठेका चलाने वाले पूर्व ठेकेदार फिरोज कुरैशी ने कई लोगों पर नगरपरिषद की फर्जी रसीद छपवाकर मेला हाट को दूबरा पंचायत की बैजू की तिबरिया के अंदर लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पूर्व ठेकेदार ने कलेक्टर को शिकायत कर मामले की जांच करवाने की मांग की है। पूर्व ठेकेदार ने बताया कि उसका ठेका 12 मई को खत्म हो चुका है। इसके बाद नगरपरिषद ने वसूली के लिए नगरपरिषद के पांच कर्मियों को नियुक्त किया हैं। जबकि कुछ दबंग लोग अब रविवार को लगने वाली पशु हाट में आने वाले व्यापारियों को मेला ग्राउंड में नहीं घुसने दिया और दूबरा में व्यापारियों को ले गए। पूर्व ठेकेदार ने बताया कि मेला हाट से एक रविवार को करीब 58 हजार रुपए की आय होती है। ऐसे में दबंगों द्वारा नगरपरिषद की फर्जी रसीद छपवाकर मेला हाट को दूसरे स्थान पर लगवाकर एक दिन में हजारों रुपए की अवैध वसूली कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पशुपालकों का कहना है कि ठेकेदार उन्हें जबरन दूबरा पशु हाट में उनके मवेशी बेचने के लिए दबाव बना रहा है। पूर्व ठेकेदार फिरोज कुरैशी ने बताया कि पूर्व में पशु हाट ठेका 12 और 25 हजार रुपए में उठता था। लेकिन एक वर्ष पूर्व उसने यही ठेका करीब 25 लाख रुपए में लिया था। इसके बाद इसी ठेके को करीब 30 लाख रुपए में लिया है। पूर्व ठेकेदार ने बताया कि पशु हाट मेला ग्राउंड में हर रविवार को लगती है। एक रविवार को 58 हजार रुपए की आय होती है।

ठेकेदार की शिकायत पर कलेक्टर ने एसडीओ को दिए जांच के आदेश

इसलिए नहीं हो सकी बोली : दो बार हुई निविदा, लेकिन खुली बोली में नहीं हुआ कोई भी उपस्थित, तीन बोलीदाता होने पर ही है ठेका देने का नियम

मेला ग्राउंड में लगने वाली पशु हाट का ठेका करने के लिए नगरपरिषद ने दो बार निविदा निकाली। पूर्व ठेकेदार फिरोज कुरैशी ने बताया कि पहली खुली बोली 2 मई को होनी थी। अमानत राशि भरने के बाद वह उपस्थित हुआ, लेकिन अन्य कोई बोली दाता नहीं आया। ऐसे में नियम है कि तीन बोलीदाता होने पर ही ठेका होता है। इसलिए नहीं हुआ। इसके बाद खुली बोली की तारीख 14 मई तय हुई। लेकिन 14 मई को भी यही हुआ। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि पशु हाट के लिए इतनी ज्यादा रकम कोई नहीं देना चाहता है, इसलिए कोई नहीं आ रहा है।

मचकुंड रोड की पशु हाट में हर रविवार को 25 से 30 गाड़ियों में बिक्री के लिए आता है गोवंश

मचकुंड रोड स्थित पशु हाट में लगने वाले पशु मेले में हर रविवार को करीब 25 से 30 गाड़ियां आती हैं। एक गाड़ी में करीब 10 पशु आते हैं। ठेकेदार ने बताया कि नगरपरिषद के आदेशानुसार, मेले में बिकने वाले पशुओं के एवज में ठेकेदार को एक पशु का 200 रुपए मिलता है। वहीं भैंस पाड़ा (छोटे पशु) के बिकने पर 100 रुपए मिलता है। एक रविवार को पशु हाट में करीब 200 से 250 पशु बिक जाते हैं। ऐसे में करीब 60 हजार रुपए की आय होती हैं।

भास्कर संवाददाता | धौलपुर

मचकुंड रोड स्थित मेला ग्राउंड में लगने वाली पशु हाट को लेकर अब नगरपरिषद में खींचतानी चलने लगी है। पशु हाट का ठेका चलाने वाले पूर्व ठेकेदार फिरोज कुरैशी ने कई लोगों पर नगरपरिषद की फर्जी रसीद छपवाकर मेला हाट को दूबरा पंचायत की बैजू की तिबरिया के अंदर लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पूर्व ठेकेदार ने कलेक्टर को शिकायत कर मामले की जांच करवाने की मांग की है। पूर्व ठेकेदार ने बताया कि उसका ठेका 12 मई को खत्म हो चुका है। इसके बाद नगरपरिषद ने वसूली के लिए नगरपरिषद के पांच कर्मियों को नियुक्त किया हैं। जबकि कुछ दबंग लोग अब रविवार को लगने वाली पशु हाट में आने वाले व्यापारियों को मेला ग्राउंड में नहीं घुसने दिया और दूबरा में व्यापारियों को ले गए। पूर्व ठेकेदार ने बताया कि मेला हाट से एक रविवार को करीब 58 हजार रुपए की आय होती है। ऐसे में दबंगों द्वारा नगरपरिषद की फर्जी रसीद छपवाकर मेला हाट को दूसरे स्थान पर लगवाकर एक दिन में हजारों रुपए की अवैध वसूली कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पशुपालकों का कहना है कि ठेकेदार उन्हें जबरन दूबरा पशु हाट में उनके मवेशी बेचने के लिए दबाव बना रहा है। पूर्व ठेकेदार फिरोज कुरैशी ने बताया कि पूर्व में पशु हाट ठेका 12 और 25 हजार रुपए में उठता था। लेकिन एक वर्ष पूर्व उसने यही ठेका करीब 25 लाख रुपए में लिया था। इसके बाद इसी ठेके को करीब 30 लाख रुपए में लिया है। पूर्व ठेकेदार ने बताया कि पशु हाट मेला ग्राउंड में हर रविवार को लगती है। एक रविवार को 58 हजार रुपए की आय होती है।

दबंगों ने पशु हाट में नहीं घुसने दिए व्यापारी, दूबरा में लगी हाट

मेला ग्राउंड में पशु हाट में जुटे पशुपालक।

ठेकेदार ने ज्ञापन देकर शिकायत की है, जिसमें कुछ लोगों पर नगरपरिषद की फर्जी रसीद छपवाकर पशु हाट मेले को दूसरी जगह पर लगाने की बात कही है। मामले को लेकर एसडीओ से जांच शुरू करवा दी है। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ठेकेदार के खिलाफ भी जांच कराई जाएगी। -नन्नूमल पहाड़िया, जिला कलेक्टर, धौलपुर

दो बार निविदा आमंत्रित करने के बावजूद ठेका नहीं होने पर पुराने ठेकेदार का ठेका दो सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है। -राजकुमार सिंघल, कार्यवाहक आयुक्त

खबरें और भी हैं...