पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॅरियर बनाने के लिए आज जिला प्रमुख डॉ. धर्मपाल सिंह देंगे टिप्स

कॅरियर बनाने के लिए आज जिला प्रमुख डॉ. धर्मपाल सिंह देंगे टिप्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर। कॉलेज से पासआउट युवाओं के मन में कॅरिअर के लिए कौन सा फील्ड चुनें ताकि भविष्य संवर सके। इसके लिए उनके मन में यह प्रश्न बार-बार गूंजता है कि उन्हें सही मार्गदर्शन और दिशा कहां और किससे मिले। युवाओं की इन्हीं समस्याओं का समाधान भास्कर द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में एक फोन करने पर मिलेगा। गुरुवार को दोपहर 2 से 3 बजे तक युवा अपने मन में उठ रहे इस तरह के सवालों का जवाब जिला प्रमुख डॉ. धर्मपालसिंह जादौन से फोन नंबर नंबर 75838-95147 पर ले सकेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रमुख डॉ. जादौन ने बतौर सरकारी चिकित्सक डॉक्टर जयपुर अस्पताल में दो साल सेवाएं दी हैं। दैनिक भास्कर द्वारा हर गुरुवार भास्कर संवाद कार्यक्रम के तहत कैरियर संबंधी जानकारी दी जाती है।

खबरें और भी हैं...