वाहिनी ने जलाईं मंत्री वेतन विधेयक की प्रतियां
मंत्री विधेयक की प्रतियां जलाते वाहिनी सदस्य।
धौलपुर| राजस्थान में मंत्री वेतन विधेयक के विरोध में बुधवार को वाहिनी के सदस्यों ने विरोध जताते हुए वेतन विधेयक की प्रतियां जलाईं। संगठन के नितेश शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्रियों को दी जाने वाली सरकारी सुविधाएं व बंगले को लेकर दिए गए फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री दो बंगलों का उपयोग कर रही हैं। जो कोर्ट के फैसले के अनुसार असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को 13 नंबर बंगले को खाली करना चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करती हैं तो वाहिनी सड़कों पर आंदोलन करेगी।