लीना शर्मा बनीं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष
धौलपुर| विधानसभा चुनाव से पहले धौलपुर जिले में कांग्रेस संगठन में बदलाव करते हुए राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज चिस्ती ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव एवं राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा प्रभारी राजस्थान की स्वीकृति से धौलपुर निवासी लीना शर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि शर्मा वर्तमान में कांग्रेस की आईटी सेल में धौलपुर विधानसभा समन्वयक के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और करौली की प्रभारी भी हैं।