पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ड्यूटी पर नहीं आने पर एएनएम सस्पेंड, बीसीएमएचओ को नोटिस

ड्यूटी पर नहीं आने पर एएनएम सस्पेंड, बीसीएमएचओ को नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| बाड़ी के कस्बा नगर में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम ड्यूटी पर नहीं आती थी। मंगलवार को रात्रि चौपाल में कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया पहुंचे तो ग्रामीणों ने एएनएम के ड्यूटी पर न आने की शिकायत की। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने व अनियमितता बरतने की भी शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को आदेश जारी कर एएनएम राधा देवी को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन काल में एएनएम का मुख्यालय सीएमएचओ कार्यालय रहेगा और निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा। वहीं बीसीएमएचओ डॉ.बीएल साहू को भी लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि रात्रि चौपाल के एएनएम के खिलाफ लापरवाही के शिकायत ग्रामीणों ने की थी।

खबरें और भी हैं...