- Hindi News
- National
- सड़क किनारे मिली नवजात... मॉर्निंग वॉक पर निकले नर्सिंग कर्मी ने सुनी किलकारी, पहुंचाया अस्पताल
सड़क किनारे मिली नवजात... मॉर्निंग वॉक पर निकले नर्सिंग कर्मी ने सुनी किलकारी, पहुंचाया अस्पताल
धौलपुर | मदर्स-डे के ठीक तीसरे दिन बुधवार सुबह राजाखेड़ा बाइपास स्थित शारदा भवन के सामने एक दिन की नवजात के मिलने के बाद जो लोग मां शब्द की तारीफ में सोशल मीडिया पर चार चांद लगाए हुए थे, धौलपुर में नवजात के मिलने के बाद वहीं लोग उस निर्दयी मां को कोसते रहे, जिसने एक दिन की मासूम को मरने के लिए सड़क किनारे छोड़ दिया। सुबह करीब 6.30 बजे मॉर्निंग वाक पर निकले जिला अस्पताल के मेल नर्स गजेंद्र सिंह यादव को एक दिन की मासूम की किलकारी सुनाई पड़ी तो उसने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। इस पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। नवजात का इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक 1 से 2 दिन की नवजात पूरी तरह से स्वस्थ है। जिसका चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में भर्ती नवजात की हालत स्वस्थ
बच्ची पूर्णत: सुरक्षित
जिला अस्पताल में भर्ती हुई नवजात के शरीर में जरा सी भी खरोंच नहीं है। जिला अस्पताल के स्टाफ ने अनुमान लगाया कि बच्ची को सुबह तड़के ही फेंका गया है। क्योंकि अगर रात को फेंका जाता तो शायद आवारा जानवर नवजात को नौंच कर खा भी सकते थे। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र परमार ने बताया दो वर्ष में यह 9वां मामला है। नवजात को शिशुगृह में रखा जाएगा। जहां उसकी देखभाल के लिए चिकित्सक नियुक्त किया जाएगा।
गजेंद्र यादव जिसने बालिका को अस्पताल पहुंचाया