पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरक्षित वर्ग में प्रवेश के लिए स्टेट का प्रमाण ही मान्य

आरक्षित वर्ग में प्रवेश के लिए स्टेट का प्रमाण ही मान्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | कालेजों में आरक्षित वर्ग के लिए प्रवेश के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और विशेष पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा जारी जाति प्रमाण ही मान्य होगा। केंद्र सरकार से जारी प्रमाण पत्रों को मान्य नहीं किया जाएगा। अन्यथा उन्हें सामान्य वर्ग में शामिल कर लिया जाएगा। इससे आरक्षित वर्ग की सुविधाएं मसलन, कटआफ और छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। पिछले साल जिन विद्यार्थियों ने राज्य सरकार की ओर से जाति प्रमाण पत्र नहीं लगाया था उन्हें सामान्य वर्ग में शामिल कर लिया गया था। विद्यार्थियों को स्टेट का जाति प्रमाण पत्र बनवा लेना चाहिए।

खबरें और भी हैं...