आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन
धौलपुर. कार्यक्रम में पोस्टर का विमोचन करतीं मंत्री भदेल।
भास्कर संवाददाता|धौलपुर
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के होने वाले अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने जयपुर में किया। मंत्री भदेल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनियों से कहा कि आपको कोई परेशानी होती है तो हमें बताएं। उनकी हर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष सरोज चंदेल, महामंत्री सरिता बंसल, माधवी राना, वंदना सक्सेना उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के अधिवेशन की मुख्य अतिथि महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल, विशिष्ट अतिथि मदनलाल सैनी सांसद राज्य सभा भाजपा, जगमोहन बघेल अध्यक्ष पशुधन विकास वोर्ड, शोभा रानी कुशवाह विधायक धौलपुर होंगी। अध्यक्षता भामसं के प्रदेश मंत्री मेंबरसिंह चौधरी करेंगे। समारोह गोरेलाल कुशवाह विधायक प्रतिनिधि एवं प्रदेश महासचिव कुशवाह महासभा, राधा शर्मा प्रदेश महामंत्री आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ राजस्थान, मुख्य वक्ता अनुपम क्षेत्रीय संगठन मंत्री भामसं एवं गुजरात प्रभारी, हरिओम शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री भामसं, मूलसिंह प्रदेश सह संगठन मंत्री भामसं एवं प्रभारी आंगनबाड़ी संघ, लज्जाराम गुर्जर संभाग प्रभारी भामसं, महेंद्र सिंह गुर्जर जिला अध्यक्ष भामसं धौलपुर, सोमप्रकाश चौधरी जिला मंत्री भामसं धौलपुर अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।