पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई कर्मियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग

सफाई कर्मियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद में सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग की गई है। सफाई कर्मी नगरपरिषद संघर्ष समिति ने संयोजक मोहन सिंह थनवार ने इस संबंध में कलेक्टर को एक ज्ञापन दिया है। इसमें लिखा है कि सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए वाल्मीकि समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी आवेदन किया है। जिसका समिति विरोध करती है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर 17 मई तक अन्य समाज के आवेदन फार्म को भर्ती प्रक्रिया से अलग नहीं किया गया तो समिति 18 मई को एक दिवसीय नगरपरिषद पर धरना-प्रदर्शन करेगी।

खबरें और भी हैं...