पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों को सिखाएंगे कई कलाएं

ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों को सिखाएंगे कई कलाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| घण्टाघर रोड स्थित एवीएम कान्वेंट स्कूल मे समर कैम्प की शुरुआत हुई। वाईस प्रिंसिपल अनीता त्यागी ने बताया की गर्मियों की छुट्टियों को सार्थक बनाने के लिए ग्रीष्मकालीन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी जीवन को उपयोगी बनाने के लिए नव क्रियाकलापों को सिखाना है। जिसके तहत कलाएं सिखाने के लिए अपने-अपने कार्य में दक्ष प्रशिक्षु सिखाएंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार त्यागी के साथ डायरेक्टर प्रिया त्यागी, प्रिंसिपल रंजना रश्मि, वाईस प्रिंसिपल अनीता त्यागी ने फीता काट कर किया। त्यागी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर अलग-अलग प्रतिभाएं छिपी हुई रहती हैं। जिनको तलाश कर तरासने की जरूरत हैं। इस मौके पर अखिलेश साहू, रामनरेश शर्मा, गौरव त्यागी, अजय शर्मा, राहुल जैन, नीलेश, पुष्पा यादव सहित सभी अध्यापक एवम अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...