पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार के लिए 55 गरीबों को मिलेगा ऋण

रोजगार के लिए 55 गरीबों को मिलेगा ऋण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत स्वरोजगार कार्यक्रम को लेकर बुधवार को शहरी क्षेत्र में निवासरत गरीबों को बैंकों से ऋण दिलवाने के लिए टास्क फोर्स कमेटी ने ऋण आवेदकों के साक्षात्कार लिए। कमेटी के समक्ष कुल आवेदन 121 प्राप्त हुए। इनमें से 55 आवेदकों के उपस्थित होने पर उनके साक्षात्कार लेकर स्वीकृति दी गई।

वहीं 29 आवेदक अनुपस्थित रहे। नगर परिषद आयुक्त राजकुमार सिंघल की अध्यक्षता में लिए गए साक्षात्कार कमेटी में अश्वनी श्रीवास्तव लीड बैंक प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक, अधिशाषी अधिकारी नपा बाड़ी किंगपालसिंह, जिला उद्योग अधिकारी कमलेश मीना, एसबीआई वरिष्ठ प्रबंधक गुप्ता, बीआरकेजीबी धौलपुर यतेंद्र शर्मा, महेंद्र मीना, दिव्या उपाध्याय, जिला प्रबंधक एनयूएलएम प्रशांत शर्मा, संगीता शर्मा सामुदायिक संगठक, तथा लोकेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...