पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 शिविरों में 862 प्रकरणों का किया निस्तारण

4 शिविरों में 862 प्रकरणों का किया निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को धौलपुर में कासिमपुर, बाड़ी में अलीगढ़, राजाखेड़ा में मरैना, सैंपऊ में दौनारी, सरमथुरा में धौंध में शिविर आयोजित किए गए। कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि 4 शिविरों में 862 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। इनमें तहसीलदारों ने 820 और एसडीएम ने 42 प्रकरणों का निस्तारण किया। इनके अतिरिक्त सीमा ज्ञान का 1 आवेदन प्राप्त हुआ। ़धौलपुर एसडीएम ने मढाभाऊ में 11 पुराने प्रकरणों सहित 17 प्रकरणों का निस्तारण किया। इनमें धारा 136 के 1, धारा 53 के 4, धारा 88 के 4, धारा 83 व धारा 183 आदि के 8 प्रकरण शामिल हैं। बाड़ी एसडीएम ने मरहोली में 6 पुराने प्रकरणों सहित 15 प्रकरणों का निस्तारण किया। इनमें धारा 136 के 4, धारा 88 का 1, धारा 188 के 2, इजराय के 4, पत्थरगढ़ी का 1, धारा 83 धारा 183 के 3 प्रकरण हैं। बसेड़ी एसडीएम ने बसेड़ी में 2 पुराने प्रकरण सहित 3 प्रकरण निपटाए। इनमें धारा 53 के 2 और पत्थरगढ़ी का 1 प्रकरण है। सैंपऊ एसडीएम ने कूंकरा मांकरा में 7 पुराने प्रकरण का निस्तारण किया। इनमें धारा 88 का 1, म्यूटेशन अपील के 3, धारा 83 धारा 183 आदि के 3 प्रकरण हैं। धौलपुर तहसीलदार ने मढाभाऊ में 199 प्रकरणों का निस्तारण किया। इनमें धारा 135 के 39, खातादुरस्ती के 10, खाता विभाजन के 5, राजस्व कॉपी के 52 और अन्य 93 प्रकरण हैं। बाड़ी तहसीलदार ने मरहोली में 122 प्रकरण निपटाए।

खबरें और भी हैं...