पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पॉलिसी पूरी होने पर डाककर्मी ने दे दिए फर्जी चेक शिकायत करने पर दे रहा जान से मारने की धमकी

पॉलिसी पूरी होने पर डाककर्मी ने दे दिए फर्जी चेक शिकायत करने पर दे रहा जान से मारने की धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| नगला दूल्हे खां गांव के दो दर्जन ग्रामीणों ने गांव के डाक कर्मी पर धांधली का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की हैं। शिकायती-पत्र में बताया हैं कि पोस्ट ऑफिस नगला दूल्हे खां में तैनात डाककर्मी ने हमारे खाते खोले और कहा कि तुम्हारा पैसा सुरक्षित रहेगा और मेरी गारंटी है। लेकिन अब डाककर्मी रिटायर हो चुका है और हमारी पॉलिसी पूरी हो चुकी है। डाककर्मी ने हमारी पॉलिसियों के चेक भी वितरण कर दिए। जब चेकों से भुगतान लेने पहुंचे तो वे फर्जी बताए गए। जिनका पोस्ट ऑफिस नगला दूल्हे खां में कोई रिकॉर्ड नहीं है। जब डाककर्मी से हम लोग पैसा मांगने जाते हैं तो वह हमे जान से मरने की धमकी देकर भगा देता हैं। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से डाक कर्मी के खिलाफ कार्रवाई कराने और पॉलिसियों का भुगतान कराने की मांग की हैं।

धौलपुर. कलेक्टर को शिकायत करने आए ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...