पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में देरी से पहुंचने पर 7 कर्मचारियों को दिए नोटिस

शिविर में देरी से पहुंचने पर 7 कर्मचारियों को दिए नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | सैंपऊ। गुरुवार को उपखंड की ग्राम पंचायत पिपहेरा में आयोजित राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर में दोपहर 12 बजे बाद पहुंचे 7 कर्मचारियों को उपखंड अधिकारी विनोद मीणा के द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

मीणा के द्वारा पंचायत समिति के पीओ नरेंद्र शर्माए सचिव रविंद्र शर्माए कनिष्ठ सहायक नीरज कुमारए कनिष्ठ सहायक रामप्रकाश चौधरीए कनिष्ठ सहायक श्रीमती मंजूए पंचायत सहायक रामदास शर्मा और रामगोपाल को शिविर में 12रू15 बजे बाद उपस्थित होने पर राज्य सरकार के महत्वपूर्ण अभियान के प्रति लापरवाही मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 2 दिन में अपना पक्ष रखने के लिए निर्देशित किया है।

खबरें और भी हैं...