पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटरियों के किनारे पड़ा मिला नवजात बालिका का शव

पटरियों के किनारे पड़ा मिला नवजात बालिका का शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी | बाड़ी कस्बे में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक नवजात बालिका का शव पटरियों के किनारे पड़ा मिला है। आसपास के लोगों ने जब पटरियों के किनारे बालिका के शव को देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को मौके से उठाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले की जांच की जा रही है।

धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में नेरोगेज रेल लाइन के किनारे अजीजपुरा रोड पर एक शव को पड़ा हुआ बच्चों ने देखा। उनके चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर आए और शव को देखा जिसकी पहचान बालिका के रूप में हुई। जो मृतक अवस्था में एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गौरतलब है कि जिले में नवजात बालिका को सड़क किनारे छोड़ने या फेंकने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, कल भी राजाखेड़ा रोड पर एक नवजात बालिका सड़क किनारे पड़ी मिली थी। जिसके रोने पर घूमने गए नर्सिंगकर्मी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। बाड़ी में रेल पटरियों के किनारे मिले बालिका के शव को लेकर लोग आश्चर्य चकित हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...