पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कल

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं की समानांतर परीक्षा 19 मई को सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। विद्यालय के प्रभारी प्रचार्य पंकज उपाध्याय ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र ई-मित्र, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा नवोदय विद्यालय की वेबासाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि प्रवेशपत्र प्राप्त करने अथवा डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है तो वे विद्यालय के कार्यालय में संपर्क कर प्रवेशपत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय में ही आयोजित होगी।

खबरें और भी हैं...