पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पशु पक्षियों के लिए सभी को करनी होगी पानी की व्यवस्था

पशु पक्षियों के लिए सभी को करनी होगी पानी की व्यवस्था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ। हिंदू युवा वाहिनी धौलपुर के नेतृत्व में सैंपऊ के प्राचीन कदमखंडी मंदिर पर परिंडे बांधे गए व प्रतिदिन पानी डालने की समुचित व्यवस्था की गयी। हिन्दू युवा वाहिनी के संयोजक दुष्यंत सिंह बघेल ने कहा कि पशु.पक्षी गर्मियों में पानी पीने के लिए तरसते है। पक्षी पानी की कमी से दम तोड़ने पर मजबूर हो रहे है। हम सभी सभी की जिम्मेदारी है कि बेजुबान पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। अपने अपने घर आज ही परिंडे लगाएं और दूसरे लोगों को भी परिडें बांधने के लिए सभी को प्रेरित करें। अमन ने कहा कि परिडें लगाना पुण्य का कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को गर्मियों के दिनो मे पक्षियों के लिए परिंडा लगाना चाहिए। उसके साथ साथ उनमें प्रतिदिन पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। युवा नेता मानवेंद्र कुनकुटा ने कहा कि आए दिन बढ़ती हुई गर्मी और वृक्षों की कटाई की वजह से पशु पक्षियों का जीवन संकट में आ गया है। कार्यक्रम में गोविंदसिंह, राघव आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...