पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कश्मीर में अॉपरेशन ऑल आउट रोकने का निर्णय सही नहीं: एबीवीपी

कश्मीर में अॉपरेशन ऑल आउट रोकने का निर्णय सही नहीं: एबीवीपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ऑल आउट को सरकार द्वारा लिए गए रोकने का निर्णय सही नहीं है। उनका कहना है कि इस अभियान में अब तक काफी आतंकवादी मारे जा चुके हैं, इससे सेना का भी मनोबल बढ़ा है। बयान में यह भी कहा गया है कि दीपावली, होली, रमजान, क्रिसमस आदि कोई भी त्योहार या पर्व में ऐसी कार्रवाई को रोकने का निर्णय से सेना का मनोबल गिरता है। रमजान के दौरान यह आॅपरेशन रोकने का निर्णय देशहित में नहीं है। उन्होंने यह भी मांग की कि कश्मीर में पत्थरबाजों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। बयान पर सोशल मीडिया संयोजक अविनाश परमार, जिला संयोजक हरगोविंद बघेला, आदेश भटनागर, मनोज परमार, प्रणवीर चौहान, अमित श्रीवास्तव, कला मंच संयोजक सलमान खान, सार्थक शर्मा आदि के नाम शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...