पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएसयूआई ने दी वाराणसी हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि

एनएसयूआई ने दी वाराणसी हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने वाराणसी में हुए एक हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि वाराणसी में पुल निर्माण में लापरवाही बरतने के कारण ही यह हादसा हुआ। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर इसके जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों सहित संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग प्रधानमंत्री से की। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से दी जाने वाली 5-5 लाख रुपए की राशि बहुत कम है, इसे बढ़ाना चाहिए। शिक्षाविद अमित कुमार ने कहा कि ये हादसा बहुत भयावह है। मृतकों को श्रद्धांजलि देने वालो में एनएसयूआई ब्लॉक उपाध्यक्ष अजय कुमार मौर्य, योगेश पंडित, ब्लॉक महासचिव प्रशांत बघेला, मीडिया प्रभारी शुभम मुदगल, बबलू, प्रियंका माहौर, कर्नेश सोनी, पूजा माहौर, राजकुमार, सुभाष बघेला, रश्मी सोनी, जीतू, अंकिता सोनी, वीरेंद्र, विनीत कुमार, सनी, मुरारीलाल आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...