धौलपुर | मौसम का मिजाज रविवार को गर्म ही रहा। तल्ख धूप के कारण लोगों का बुरा हाल था।
शनिवार के मुकाबले रविवार को दिन का तापमान शून्य 5 डिग्री जा गिरा। वहीं रात के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार की सुबह हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। उल्लेखनीय है कि दिन में तेज गर्मी से लोग परेशान हैं।