धौलपुर | चलती ट्रेन में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से सामान की बिक्री करते हुए 4 महिला वेंडर्स को आगरा की आरपीएफ टीम ने धौलपुर में पकड़कर उनका सामान जब्त कर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरपीएफ आगरा की महिला पुलिस ने बताया कि रविवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में अवैध रूप से खाने-पीने तथा अन्य सामान की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामबेटी प|ी भूरीसिंह 60 वर्ष, प्रेम प|ी हीरालाल 65 वर्ष, गीता प|ी राकेश 45 वर्ष तथा गीता प|ी पप्पल 40 वर्ष सभी निवासी निवासी खेरिया मोड़ शाहगंज आगरा को खिलौने बेचते हुए धौलपुर में पकड़ा गया।