पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बजरी के कमीशन पर झगड़ा कुल्हाड़ी से हमले में 2 घायल

बजरी के कमीशन पर झगड़ा कुल्हाड़ी से हमले में 2 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में बजरी के कमीशन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी, सब्बल से हमला बोल दिया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले में घायल रामकेश पुत्र पोथीराम प्रजापति निवासी प्रेमनगर ने बताया कि वह अपने घर में था। इस दौरान आरोपी पक्ष के लोग उसके घर के बगल में रहने वाले उसके चाचा बलवीर के घर पहुंचे और बजरी के कमीशन को लेकर विवाद करने लगे। जोर-जोर से आवाज आने पर जब वह चाचा के घर पहुंचा और बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी और सब्बल से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी का वार सिर में लगने से वह वहीं गिर पड़ा। इस दौरान उन्होंने चाचा बलवीर को भी घायल कर दिया। आरोपी वहां से रवाना हो गए। बाद में परिजन दोनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया।

खबरें और भी हैं...