पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली विद्युत निगम के कर्मी ने चंबल में लगाई छलांग, शाम तक नहीं लगा सुराग

दिल्ली विद्युत निगम के कर्मी ने चंबल में लगाई छलांग, शाम तक नहीं लगा सुराग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | कार से मुरैना जा रहे दिल्ली विद्युत निगम में कार्यरत एक कर्मी ने शनिवार देर रात चंबल पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद कार ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाकर नदी में कर्मी की तलाश की, लेकिन वह रविवार देर शाम तक नहीं मिला। ड्राइवर बलराज ने बताया कि दिल्ली विद्युत निगम में कार्यरत कर्मचारी मनोज शर्मा (52) पुत्र श्रीनिवास शर्मा निवासी डेसू कॉलोनी दिल्ली किराए पर कार लेकर शनिवार को मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के लिए रवाना हुआ था। देर रात मनोज शर्मा एनएच तीन पर बाबा देवपुरी मंदिर के पास पहुंचे तो उन्होंने ड्राइवर बलराज से कहा कि मुझे चम्बल नदी में सिक्का डालना हैं। इस पर ड्राइवर कार को वापस चम्बल पुल पर ले आया। इसके बाद मनोज सिक्का डालने के लिए चंबल पुल पर बनी बैरिकेटिंग पर चढ़ कर चंबल नदी में छलांग लगा दी। ड्राइवर बलराज के मुताबिक मनोज का पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। टाउन चौकी प्रभारी देवकी नंदन ने बताया कि ड्राइवर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया। लेकिन मनोज शर्मा का कोई सुराग नहीं लग सका। बता दें कि चम्बल नदी में मगरमच्छों की संख्या अधिक हैं।

खबरें और भी हैं...