नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत समारोह कल
धौलपुर | प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित 8 ब्लॉकों के अध्यक्षों का शुक्रवार को सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय जगन सिनेमा परिसर में अभिनंदन किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा करेंगे। सम्मान समारोह में कांग्रेस पदाधिकारियों सहित अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठों, पार्षद उपस्थित रहेंगे।