रैंक के आधार पर इंजीनियरिंग कॉलेजों में मिलेगी प्राथमिकता
धौलपुर | राजस्थान के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन में जेईई मेन की रैंक को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद 12वीं के नंबरों को आधार मनाया जाएगा। सेंटर फॉर ई गवर्नेंस ने राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस की गाइडलाइन जारी कर दी है। पहली बार यह सेंटर रीप करवा रहा है। इससे पहले राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने रीप करवाई थी।