पशु शिविर खोलकर राहत पहुंचाएं : चौधरी
बाड़मेर | कुम्भाराम आर्य किसान फाउण्डेशन जिला अध्यक्ष तारा चौधरी के नेतृत्व में सभी 489 ग्राम पंचायत मुख्यालय पर निशुल्क पशु शिविर व पानी की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही जिले के 17 ब्लॉकों से फाउण्डेशन के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारियों को इसी आशय का ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि राजस्थान में पशु ही किसानों की आजीविका के साधन के साथ-साथ प्रदेश की मुख्य धरोहर है। इन्हें बचाना आवश्यक है। पशु किसानों की आय का मुख्य स्रोत है तथा अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। ऐसे में ग्राम पंचायतों पर निशुल्क पशु शिविर खोलकर सरकार इन्हें बचाने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो मजबूर होकर किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन कर जिला मुख्यालय पर मूक पशुओं और मवेशियों की विशाल रैली निकाली जाएगी। इस दौरान फाउंडेशन संरक्षक डाॅ.बीडी तातेड़, एडवोकेट डालूराम चौधरी, दिनेश कुलदीप धोरीमन्ना, पप्पुराम गोदारा शिव, अमित बोहरा एडवोकेट, राजेन्द्र कड़वासरा, देवाराम बेरा, रमेश मिर्धा, ललित सऊ नागड़दा, लखदान चारण, मगाराम हुडा आलमसरिया आदि उपस्थित रहे।