धोरीमन्ना | धनाऊ रोड पर शराब ठेके की दुकान बंद करवाने को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि शराब की दुकान रात 8 बजे के बाद भी बंद रहती है। जिससे शराब पीने के बाद पियक्कड़ उत्पात मचाते हैं। आसपास के लोगों का रहना दूभर हो गया है। कई मर्तबा संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।