पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीईईओ ने चहेतों के नाम किए टेंडर जारी, धांधली का आरोप

बीईईओ ने चहेतों के नाम किए टेंडर जारी, धांधली का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | धोरीमन्ना

सर्व शिक्षा अभियान धोरीमन्ना में हुए टेंडर में धांधली का संदेह हो रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकाल शिक्षक परीक्षण शिविर आयोजित होने वाले शिक्षक परीक्षणों में भोजन व आवास व्यवस्था के लिए टेंडर करने थे।

लेकिन ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने अपने चहेतों को टेंडर देने के लिए एक अखबार में 18 मार्च के दिन ही प्रकाशित करवा दी। इसी दिन अपने चहेतों के नाम टेंडर भी जारी कर दिए। जबकि विज्ञापन तिथि से सात दिवस पहले प्रकाशित करवाना होता है। बीओ की मिली भगत से अपने चहेते लोगों को इस टेंडर की जानकारी उपलब्ध करवाकर कागजी कार्रवाई की खानापूर्ति कर टेंडर जारी कर दिए।

हमने अखबार को काॅपी सात दिन पहले भेजी थी। लेकिन अखबार ने 18 मार्च के अंक में निविदा प्रकाशित की। टेंडर की अंतिम तिथि होने के कारण टेंडर करने पड़े। लक्ष्मण सोलंकी, ब्लाॅक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी धोरीमन्ना

खबरें और भी हैं...