पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर कैंप लगा 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया

राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर कैंप लगा 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी| यूथ कांग्रेस के विधानसभा हलका धूरी के प्रधान मिट्ठू लड्ढा के नेतृत्व में सोमवार को यूथ कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस के मौके पर स्थानीय सिविल अस्पताल में एक खूनदान कैंप लगाया गया। इसका उद्घाटन नायब तहसीलदार कर्मजीत सिंह और एसएमओ गुरशरण सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर ब्लड बैंक संगरूर की टीम द्वारा डाॅ. पल्लवी गर्ग के नेतृत्व में 50 यूनिट खून एकत्रित किया गया। इस मौके पर मिट्ठू लड्ढा ने कहा कि खूनदान सबसे उत्तम दान है और प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार जरूर खूनदान करना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी की जान को बचाया जा सके। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के लोकसभा इंचार्ज बन्नी खैहरा, डाॅ. आरपी सिंह, मुनीष धूरी, बहादर सिंह नंबरदार, शमशेर सिंह कंधारगढ़, सुखविंदर सिंह पूर्व सरपंच आदि मौजूद थे। (अमित जिंदल)

खबरें और भी हैं...