मालिश के बहाने बुजुर्ग महिला के हाथों से सोने की चूड़ियां झपट फरार
स्थानीय आर्य समाज ब्लाक में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला से युवक धोखे से उसकी सोने की चूड़ियां लेकर फरार हो गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित महिला कमला मेहता के पुत्र अजय मेहता ने बताया कि वीरवार की शाम करीब 5 बजे एक नौजवान उनके घर आया था। उस समय उसकी माता कमला मेहता घर पर अकेली ही थी। नौजवान ने उसकी माता से कहा कि उसे उसके बेटे ने मालिश के लिए भेजा है। ऐसे में नौजवान हाथों की मालिश करते समय उसकी माता के हाथों में डाली 3 तोले सोने की चूड़ियां लेकर गायब हो गया। एसएचओ सिटी राजेश स्नेही ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर मामले की जांच की जाएगी। (राजेश टोनी)