केसीटी कॉेलेज के छात्रों ने मरहार पॉवर कंट्रोलस का किया दौरा
संगरूर| केसीटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी फतेहगढ़ के छात्रों ने औद्योगिक क्षेत्र के साथ जुड़ने के मकसद से मरहार पॉवर कंट्रोलस धूरी का दौरा किया। इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल,सीएसई व सिविल ब्रांच के छात्रों ने मरहार कंपनी से तकनीकी व औद्योगिक संबंधी जानकारी हासिल की। कंपनी के निर्देशक परगट सिंह व अमनदीप सिंह ने बताया कि छात्रों को इस दौरे के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला है, जोकि भविष्य में छात्रों के काफी काम आएगा। इस मौके पर कॉलेज चेयरमैन मोंटी गर्ग, डायरेक्टर डॉ. सुरेश कासबा, पुशपिंदर सिंह, जोगराज, ओंकार सिंगला, प्रदीप कौर, हरजिंदर कौर आदि उपस्थित थे।