दस्तार मुकाबले में कर्णवीर सिंह काे पहला स्थान
दस्तार मुकाबले में विजयी रहे बच्चे सम्मान हासिल करतेे हुए।
धूरी|गांव कौलसेड़ी में समाजसेवी केवल सिंह कौलसेड़ी व सूबेदार मेजर हुक्म सिंह चहल द्वारा गुरुद्वारा पहली पातशाही श्री गुरु नानकसर साहिब में खालसा स्थापना दिवस को समर्पित 5वें दस्तार मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबले में 8 से 12 साल के बच्चों में कर्णवीर सिंह भुल्लरहेड़ी ने पहला, तरनदीप सिंह कौलसेड़ी ने दूसरा तथा जशनदीप सिंह धूरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 14 से 20 साल के बच्चों के बीच हुए दस्तार मुकाबले में हरमनप्रीत सिंह कलेर माजरा, नरवीर सिंह जैनपुर व अमनदीप सिंह सारों ने, दोमाला सजाने के मुकाबले में शरणजीत कौर कौलसेड़ी, किरनजीत कौर धूरी तथा गगनदीप कौर कोलसेड़ी ने क्रमश: पहले तीन स्थान हासिल किए। इन पहले तीन स्थान हासिल करने वाले बच्चों को नकद राशि व सम्मान चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। केवल सिंह कौलसेड़ी ने नई पीढ़ी को केश रखने व दस्तार पहनने के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर धरमिंदर सिंह सरपंच, राणा सिंह पूर्व सरपंच, रघुवीर सिंह पूर्व सरपंच, गुरनाम सिंह, के अलावा बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी। (अमित जिंदल)