पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहेब ने सभी वर्गों को उनका बनता हक दिलाया : विक्की परोचा

बाबा साहेब ने सभी वर्गों को उनका बनता हक दिलाया : विक्की परोचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी| आॅल इंडिया एससी-एसटी एसोसिएशन ने डाॅ. भीमराव अंबेडकर के 127वें जन्मदिवस के मौके पर स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित शाखा के दफ्तर में एक समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर भगवान वाल्मीकि दलित चेतना मंच के राष्ट्रीय प्रधान विक्की परोचा, एसएचओ सिटी धूरी राजेश स्नेही, नायब तहसीलदार कर्मजीत सिंह तथा पार्षद अजय परोचा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर बाबा साहिब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विक्की परोचा ने कहा कि बाबा साहिब ने महिलाओं, दलितों और अन्य सभी वर्गों को भी बनता हक दिलाया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को बाबा साहिब के दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर थाना प्रमुख राजेश स्नेही और नायब तहसीलदार कर्मजीत सिंह ने भी सभी को मुबारकबाद देते हुए बाबा साहिब द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सेवामुक्त मेजर दर्शन सिंह, कमल लहरी, दर्शन लाडी, महेश ठाकुर, मनोज कुमार, सुरजीत सिंह, बी.एल मीणा, जुगराज सिंह, सुखविंदर सिंह तथा राजिंदर पाल भी मौजूद थे। (अमित जिंदल)

खबरें और भी हैं...