पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैसाखी हमारी विरासत, संस्कृति और एकता का प्रतीक : मित्तल

बैसाखी हमारी विरासत, संस्कृति और एकता का प्रतीक : मित्तल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी|दिल्ली पब्लिक स्कूल धूरी में प्रिंसिपल हरनीत सिंह के नेतृत्व में बच्चों द्वारा बैसाखी का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधकीय डायरेक्टर अमिता मित्तल और वित्त डायरेक्टर जय गुप्ता मौजूद रहे। इस मौके पर बच्चों द्वारा बैसाखी से संबंधित गीत व भाषण पेश किए गए। इस मौके पर प्रिंसिपल हरनीत सिंह ने बच्चों को बैसाखी के त्योहार की महत्ता से भी अवगत करवाया। समारोह में बच्चों ने भंगड़ा भी पेश किया। स्कूल डायरेक्टर अमिता मित्तल ने बच्चों को बैसाखी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह त्योहार हमारी विरासत, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। (अमित जिंदल)

खबरें और भी हैं...