मुलाजिम वर्ग सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों से परेशान : बलवीर लोंगोवाल
मालेरकोटला| सांझा अध्यापक मोर्चा ब्लाक संगरूर की बैठक जिला परिसर में हुई। इस दौरान बलवीर चंद लोंगोवाल व अवतार सिंह ने बताया कि पंजाब का मुलाजिम वर्ग सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों से तंग आ चुका है। उन्होंने बताया कि सरकारी आर्दश मॉडल स्कूलों के अध्यापकों को पूरे ग्रेड में रेगुलर करना, 7 वर्ष बाद जब्री बदली, नई पेंशन स्कीम रद्द करना, डीए की किश्तों का बकाया जारी करना आदि सांझा अध्यापक मोर्चे के मुख्य मांगे है। इस मौके पर नरदीप सिंह कुलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, गगनदीप धूरी, जसविंदर सिंह धीमान, बलजीत कौर आदि उपस्थित थे।