आयुर्वैदिक कैंप में 400 मरीजों का चेकअप किया
धूरी| श्री मुखर्जी औषधालय धूरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दूसरा मुफ्त आयुर्वैदिक चेकअप कैंप लगाया गया। इस मौके पर आरएसएस के जिला संघ चालक योगेश सिंगला ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस कैंप की शुरूआत भारत माता की तस्वीर के समक्ष ज्योति प्रचंड करके की गई। कैंप में आयुर्वेद के माहिर डाॅ. एनके शर्मा पटियाला, डाॅ. पूजा नेगी, डाॅ. प्रभप्रीत सिंह, डाॅ. अमन कौशल, डाॅ. रेणुका कौशल और डाॅ. सप्पल द्वारा अपनी टीम सहित 400 मरीजों का चेकअप किया गया। तंदरुस्त जीवन व्यतीत करने के लिए सादा खान-पान, सैर व कसरत को जिंदगी का अहम हिस्सा बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस मौके पर वैद्य मंगत राय, मास्टर भरत लाल, पुनीत बांसल, संदीप कुमार, राकेश कुमार, आदीश जैन, प्रदीप कुमार, रमेश आर्य, पवन कुमार, ओम प्रकाश जोशी, भरत कुमार हैप्पी, एस.के सलूजा, संदीप कुमार, हरविंदर कुमार मौजूद थे। (अमित)