पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इराक में मारे गए शर्मा के परिवार को 5.40 लाख का चेक सौंपा

इराक में मारे गए शर्मा के परिवार को 5.40 लाख का चेक सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी |इराक में आईएसआईएस द्वारा कत्ल किए गए 39 भारतीयों में शामिल धूरी के प्रितपाल शर्मा के भोग मौके पर हलका विधायक दलवीर सिंह गोल्डी तथा एसडीएम धूरी अमरेश्वर सिंह द्वारा उनके परिवार को 5 लाख 40 हजार रुपए का चैक सौंपा गया। इस मौके पर विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए सहायता राशि के तौर पर और शेष 40 हजार रुपए पिछले 2 महीनों की बनती पैंशन के चेक सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में योग्यता के आधार पर परिवार के एक मैंबर को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक इकबाल सिंह झूंदा, पूर्व विधायक धनवंत सिंह, आप नेता जसवीर सिंह जस्सी सेखों, एसजीपीसी मैंबर भूपिन्द्र सिंह भलवान, अजय परोचा, संजय जिंदल, गुरप्रीत सिंह नाभा, गुरविंदर सिंह गिल, थाना प्रमुख राजेश स्नेही मौजूद थे। (राजेश टोनी)

खबरें और भी हैं...